शहर बना अभेद किला इंटरनेट फिर किया बंद

सहारनपुर।  की नमाज के बाद सब कुछ सामान्य बना रहे, इसके लिए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। खुफिया विभाग भी जिला प्रशासन को लगातार इनपुट दे रहा है। इस इनपुट में कुछ गंभीर संकेत प्रशासन को मिले हैं। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासन ने इंटरनेट बंद करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।



  • जुमे की नमाज को देखते हुए सरक्षा व्यवस्था बढाई गई है। जिला प्रशासन की अपील है कि सभी अपने-अपने घरों के पास वाली मस्जिदों में नमाज पढें और घर लौट जाएं, ताकि किसी भी तरह से माहौल खराब न हो। पुलिस फोर्स के साथ पीएसी व आरएएफ को लगा दिया है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे।        


         दिनेश कुमार पी. एसएसपी 


गुरुवार दोपहर तीन बजे से अग्रिम आदेशों तक इंटरनेट बंद किया गया है। शहर में जामा मस्जिद घंटाघर तथा देवबंद में सुरक्षा व्यवस्था पहले से मजबूत कर दी गई है। पीएसी व आरएएफ सुबह छह बजे ही अपनेअपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद तीन दिन पहले देवबंद में सीएए खिलाफ महमूद मदनी के धरने के बाद जिले में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बिना अनुमति किए गए इस धरना-प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। खुफिया विभाग सूत्रों के अनुसार जुमे की नमाज लिए जब हजारों लोग एकत्रित होंगे हैंडसन पुनः विरोध-प्रदर्शन हो सकता है।


यह इनपुट मिलने के बाद जिला प्रशासन कान खड़े हो गए हैं। खुफिया इनपुट अनुसार पुरुषों के बजाए महिलाओं को आगे किया जा सकता है। इसे देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की अलग से टुकड़ी लगा दी गई है।


जामा मस्जिद  घंटाघर व अन्य मुस्लिम इलाकों में थाना पुलिस के साथ दो कंपनी पीएसीआरएएफ तथा देवबंद में एक कंपनी पीएसी व आरएएफ को तैनात किया । इसके अलावा मदरसा संचालकों व मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों को भी सचेत कर दिया है।